रामनगर: दहेज में नहीं मिली कार, रिश्तों में आई दरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये और स्विफ्ट कार, और देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते ससुराल पक्ष के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस में दी तहरीर में ग्राम आनंद नगर की पीपल पड़ाव निवासी कविता देवी ने आरोप लगाया कि उसका विवाह …

रामनगर, अमृत विचार। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये और स्विफ्ट कार, और देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते ससुराल पक्ष के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस में दी तहरीर में ग्राम आनंद नगर की पीपल पड़ाव निवासी कविता देवी ने आरोप लगाया कि उसका विवाह ऊधमसिंह नगर के थाना-कुंडा हरियावाला स्थित राख कॉलोनी निवासी इंद्रपाल के साथ हुआ था।

आरोप है कि पति, देवर, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, नंद, नंदोई आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करते थे। देवर उसके साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करता था। सितंबर 2020 को दहेज के रूप में दो लाख रुपये ओर स्विफ्ट कार की मांग पूरी न किए जाने पर उसे घर से निकाल दिया।

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति इंदरलाल, देवर रिंकू,सास ब्रह्मा देवी ,ससुर घनश्याम ,जेठ संजय, जेठानी नेहा, नंद क्रांति, नंदोई चरण के खिलाफ 3 /4 दहेज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार