कालाढूंगी: बोर नदी में छापेमारी, ट्रैक्टर छोड़ कर भागे माफिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। नदी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग और एसओजी की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के साथ ही नदी में अवैध खनन कर रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन अपने वाहन नहीं ले जा सके। जिसे वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। एसओजी प्रभारी एवं बरहैनी वन …

कालाढूंगी, अमृत विचार। नदी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग और एसओजी की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के साथ ही नदी में अवैध खनन कर रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन अपने वाहन नहीं ले जा सके। जिसे वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।

एसओजी प्रभारी एवं बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने अपनी टीम के साथ बोर नदी में छापेमारी की। इस दौरान ग्राम मोहला में बोर नदी में कुछ लोगों को खनन करते देखा गया।

वन कर्मियों की टीम को देख खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। यह कार्यवाही डीएफओ डा. अभिलाषा सिंह एवं एसडीओ डीएस मर्तोलिया के निर्देशन में की गई। वन कर्मी खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली को मय रेता के बरामद कर बरहनी रेंज कार्यालय खड़ा कर दिया गया है। टीम में वन क्षेत्राधिकारी बरहनी /एसओजी प्रभारी रूप नारायण गौतम, कैलाश तिवारी, हेम चंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह जीना, दीपक नेगी, जय प्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद आर्य, एसओजी एवं बरहनी रेंज कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार