हल्द्वानी: दहेज में 10 लाख नहीं दिए तो घर से निकाल दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 10 लाख रुपए नहीं लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला सिंघान निवासी दीक्षा नरूला पुत्री हरीश चंद्र ने तहरीर देकर कहा कि पिछले …

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 10 लाख रुपए नहीं लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहल्ला सिंघान निवासी दीक्षा नरूला पुत्री हरीश चंद्र ने तहरीर देकर कहा कि पिछले साल 25 नवंबर को उसकी शादी लोहियानगर गाजियाबाद निवासी आकाश छाबड़ा पुत्र श्याम छाबड़ा के साथ बड़े गुरद्वारे काशीपुर में हुई थी।

विवाह के समय उसके पिता के सामर्थ्य के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। कम दहेज लाने का ताना देकर उसका पति आकाश छाबड़ा, सास मधु छाबड़ा, ससुर श्याम छाबड़ा, देवर अमन छाबड़ा मारपीट कर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।

17 मार्च को ससुराल वालों ने अपनी मांग दोहराते हुए मारपीट कर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने पति आकाश छाबड़ा, सास मधु छाबड़ा, ससुर श्याम छाबड़ा, देवर अमन छाबड़ा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार