खटीमा: बिचौलियों के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में किसान सितारगंज चीनी मिल को इस सीजन से चलाने, किसानों को फसलों के एमएसपी का शतप्रतिशत लाभ देने समेत पांच सूत्रीय मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। आक्रोशित किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की। शुक्रवार …

खटीमा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में किसान सितारगंज चीनी मिल को इस सीजन से चलाने, किसानों को फसलों के एमएसपी का शतप्रतिशत लाभ देने समेत पांच सूत्रीय मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। आक्रोशित किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की।

शुक्रवार को भाकियू चढूनी के ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, संरक्षक प्रकाश तिवारी आदि के नेतृत्व में किसान एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। किसानों ने सितारगंज चीनी मिल को चलाने, एमएसपी का लाभ समेत धान की फसल में लागत अधिक आने पर सौ रुपए प्रति कुंतल बोनस देने, वर्ग चार की भूमि का भूमिधरी अधिकार किसानों को पुराने सर्किल दर से दिलाए जाने, छोटे किसानों को तीन हार्स पावर के बिजली के कनेक्शन फसल सिंचाई के लिए दिए जाने की मांग उठाई।

किसानों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि यदि सितारगंज चीनी मिल इस सीजन से नहीं चल सकती है तो किच्छा चीनी मिल का नवीनीकरण किया जाए। साथ ही मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई जाए ताकि बनबसा, खटीमा, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर आदि क्षेत्रों का गन्ना आसानी से पिराई हो सके। स्पष्ट किया कि एमएसपी का शतप्रतिशत लाभ देकर बिचौलियों से किसानों को बचाया जाए।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी स्तर पर किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक तिवारी, अध्यक्ष भुल्लर के साथ राजेंद्र सिंह, निशान सिंह, सुच्चा सिंह, गुरलाल सिंह, हरगोविंद सिंह, रक्षपाल सिंह, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, हरिजंदर सिंह, निर्मल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनजिंदर सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, गोविंद सिंह, कृपाल सिंह, जगराम सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार