हल्द्वानी: गौलापार में आईटीआई शुरू किए जाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चोरगलिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में संस्थान के शुरू न होने पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुर्गापाल ने कहा कि भाजपा अपने मुख्यमंत्रियों और विधायक का विकास करती है। कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री हरीश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चोरगलिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में संस्थान के शुरू न होने पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुर्गापाल ने कहा कि भाजपा अपने मुख्यमंत्रियों और विधायक का विकास करती है। कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया था।

आज भवन बनकर तैयार है लेकिन न यहां पर स्टाफ है और न ही बच्चों को प्रवेश दिया गया है। इस दौरान हरेंद्र क्वीरा, अर्जुन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह खनवाल, पहलाद सिंह बोहरा, नीरज रैकवाल, बलवंत सिंह मेहरा, सूरज संभल, कृष्ण सिंह खनवाल, डूंगर सिंह मटियाली, किशन राम, उमा भारती, धनोली देवी, गोपाल राम, त्रिलोक सिंह बोरा, प्रशांत बिष्ट आदि थे।

 

संबंधित समाचार