रामनगर: हुड़किया बौल के साथ रोपाई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कुमाऊं की प्राचीन परंपरा को अभी भी महिलाओं ने जीवित रखा है। रामनगर में भी इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को पूर्व विधायक रणजीत िसंह रावत के गांव मोतीपुर में महिलाओं ने रोपाई की। रावत ने इस रोपाई का शुभारंभ किया। कहा कि हुड़किया बौल हमारी संस्कृति …

रामनगर, अमृत विचार। कुमाऊं की प्राचीन परंपरा को अभी भी महिलाओं ने जीवित रखा है। रामनगर में भी इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को पूर्व विधायक रणजीत िसंह रावत के गांव मोतीपुर में महिलाओं ने रोपाई की। रावत ने इस रोपाई का शुभारंभ किया।

कहा कि हुड़किया बौल हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों द्वारा हमें सौंपी हुई धरोहर है। इस धरोहर की रक्षा करते हुए इसे अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करना हमारी जिम्मेदारी है, जिसके चलते उनके द्वारा पहाड़ों में धान की फसल की रोपाई के समय किये जाने वाले ‘हुड़किया बौल’ का हर वर्ष आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के बहाने युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया गया है, जिससे वह भी अपनी पुरानी गौरवशाली परंपराओं से परिचित होते हुए इस कारवां को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष मो. अकरम, डीसी हर्बोला, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, किशोरीलाल, बीना रावत, अनिता बिष्ट, ग्राम प्रधान हेमा बिष्ट, ग्राम प्रधान, ऊषा जोशी, ग्राम प्रधान देवकी देवी, ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह, बीडीसी पलविंदर सिंह, विनय पडलिया,नरेश कालिया, डॉ. निशान्त पपनै, हरिप्रिया सती, विमला आर्या, धारा बल्लभ पांडे, गणेश नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरीश मठपाल, ग्राम प्रधान कुसुम देवी, किशन सेठ, सभासद भुवन शर्मा, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, शंकरलाल उजाला, अनिल अग्रवाल खुलासा, वीरेन्द्र तिवारी, अतुल अग्रवाल, लईक सैफी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार