कन्नौज: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माछा में मकान के ऊपर से निकली हाइट टेंशन लाइन की चपेट में आने से पवन राजपूत की दर्दनाक मौत हो गई। वही परिवार …

कन्नौज। कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माछा में मकान के ऊपर से निकली हाइट टेंशन लाइन की चपेट में आने से पवन राजपूत की दर्दनाक मौत हो गई। वही परिवार वाले युवक मौत से सदमे में हैं।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया है कि बिजली की लाइन काफी नीचे है जिसकी शिकायत बिजली विभाग से कई बार की गई। लेकिन आज तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है इसके पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।

संबंधित समाचार