देहरादून: चार माह में होगा प्रदेश में शतप्रतिशत टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया तथा टीकाकरण करवाने आए लोगों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि शनिवार को देश भर …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया तथा टीकाकरण करवाने आए लोगों का हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि शनिवार को देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। प्रदेश में भी इस दिन 1.50 लाख टीकाकरण के लक्ष्य को पाने के लिए 750 कैंप लगाए गए। प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में भी कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। अगले चार माह में प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण कर लिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार