हल्द्वानी: विद्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में खुले आम बिक रहा गुटखा तंबाकू
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूलों में तंबाकू से होने वाले नुकसान को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। वहीं दूसरी ओर विद्यालयों के आसपास गुटखा तंबाकू उत्पादों की खुलेआम बिक्री की जा रही है। जबकि सरकार के नियमानुसार विद्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूलों में तंबाकू से होने वाले नुकसान को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। वहीं दूसरी ओर विद्यालयों के आसपास गुटखा तंबाकू उत्पादों की खुलेआम बिक्री की जा रही है।
जबकि सरकार के नियमानुसार विद्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों को बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे कई युवाओं को भी तंबाकू, गुटखा के जद में आ रहे हैं। शहर के कई सरकारी व निजी विद्यालयों के आस पास तंबाकू खुले आम बेचा जा रहा है। स्कूल कालेजों के प्रबंधकों की शिकायतों के बाद भी विभाग व अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विद्यालय व छात्रों में पड़ रहा असर
विद्यालयों के आस पास गुटखा, तंबाकू बेचने से छात्रों में असर देखने को मिलता है। इससे छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर देखने को मिलता है। कई विद्यार्थी भी इसकी लत लग जाती है। साथ ही स्कूलों की पढ़ाई पढ़ाई में असर देखने को मिलता है। महिला स्कूलों के पास भी अराजकता का माहौल बना रहा रहता है।
यह हैं नियम
सरकार ने सरकारी व निजी विद्यालयों के आस पास 100 मीटर के दायरे में किसी प्रकार की भी तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि की दुकानों को संचालित करने पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया था। यह नियम करीब पांच सालों से लागू कर दिया है, लेकिन पिछले पांच सालों में हल्द्वानी में एक भी स्कूलों के आस पास से गुटखा, तंबाकू की दुकानें सरकार या विभाग द्वारा नहीं हटाई गई। नियमानुसार सार्वजनिक स्थान और सरकारी दफ्तरों में धूम्रपान निषेध है।
शहर में स्कूल के आस-पास गुटखे तंबाकू की दुकानें
1- एमबी इंटर कॉलेज के गेट के दूसरी ओर गुटखा व तंबाकू की दुकानें हैं। यह दुकान विद्यालय परिसर से करीब 40 मीटर की दूरी पर है।
2- ललित महिला इंटर कॉलेज परिसर के 50 मीटर दूरी पर गुटखा तंबाकू के ठेले लगे हैं।
3- नवाबी रोड स्थिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय की सटी हुई दीवार के पास धूम्रपान आदि की दुकानें हैं। इससे छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।
4- बनभूलपुरा स्थिति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास 60 मीटर की दूरी पर तंबाकू आदि की दुकानें हैं।
– विद्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे के भीतर तंबाकू, गुटखा व धूम्रपान आदि की दुकानों पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधक को प्रशासन को शिकायत देनी होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
