खटीमा: टनकपुर के शेफ पर एसिड फेंक नकदी व मोबाइल लूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बरेली में पांच अगस्त को टनकपुर से दिल्ली नौकरी में जा रहे शेफ के ऊपर एसिड डालकर छह हजार की नगदी व मोबाइल लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित शेफ छह अगस्त को जिला अस्पताल बरेली से बिना बताए टनकपुर लौट आया। उसने रविवार को खटीमा के नागरिक अस्पताल में …

खटीमा, अमृत विचार। बरेली में पांच अगस्त को टनकपुर से दिल्ली नौकरी में जा रहे शेफ के ऊपर एसिड डालकर छह हजार की नगदी व मोबाइल लूटने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित शेफ छह अगस्त को जिला अस्पताल बरेली से बिना बताए टनकपुर लौट आया। उसने रविवार को खटीमा के नागरिक अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित ने बताया कि बरेली में एक पुलिस कर्मी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन अभी तक उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी है। सैफ शाहगंज रोड होकर सिटी लाइट से दिल्ली के लिए बस पकड़ने जा रहा था।

रविवार को अपनी मां जया देवी के खटीमा नागरिक अस्पताल पहुंचे टनकपुर के वर्मा लाइन निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र लक्ष्मण राम ने बताया कि वह लॉकडाउन से पहले तक दिल्ली के लाजपतनगर में एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था, लॉकडाउन में वह अपने घर टनकपुर आ गया। उसका भाई अभिनय बरेली के कुल्हाड़ापीर में रहता है।

इस बीच कोरोना के मामले कुछ कम होने पर उसने दिल्ली के होटल स्वामी से फोन पर वार्ता की और बुलाने पर वह 5 अगस्त की सुबह वह बरेली भाई के पास गया। बरेली में भाई के पास दिन भर रहने के बाद रात को वह दिल्ली के लिए बस पकड़ने पैदल ही शाहगंज रोड होकर सिटी लाइट जा रहा था। कि इस बीच रात करीब नौ बजे शाहगंज रोड में आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। उससे बैग मांगने लगे, उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसा गया।

बदमाश उससे छह हजार रुपए, मोबाइल और कपड़े से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इस बीच एक पुलिस कर्मी ने उसको तत्काल जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया। अगले दिन उसे सुबह नौ बजे होश आया तो वह बिना किसी को कुछ बताए पने भाई अभिनय के पास बरेली के कुल्हाड़ापीर आ गया। जहां से उसके भाई अभिनय ने उसके घर टनकपुर पहुंचाया। इसके बाद रविवार को वह मां के साथ इलाज कराने खटीमा अस्पताल आया है।

गंभीर रूप से झुलसे अभिषेक ने बताया कि बरेली में पुलिस कर्मी ने उसे अपने कपड़े दिए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन 7 अगस्त की सुबह 9 बजे होश आने पर वह भाई के पास बिना बताए आ गया, उसने बताया कि उसका भाई पेट्रोल पंप में काम करता है। मूल रूप से उनका परिवार लोहाघाट के खूना का रहने वाला है और वर्तमान में टनकपुर के वर्मा लाइन में रहता है। उसने बताया कि जल्द पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी। इधर, नागरिक अस्पताल के डॉ. अकलीम अहमद ने अभिषेक के एसिड से झुलसे होने की पुष्टि की।

संबंधित समाचार