हल्द्वानी: अवैध स्पा संचालकों की संपत्ति होगी सील
हल्द्वानी, अमृत विचार। अनैतिक व्यापार को लेकर रडार पर आए स्पा सेंटरों के संचालकों की कमाई की संपत्ति सील होगी। स्पा सेंटरों में गड़बड़ियां मिलने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। शहर में दो दर्जन से अधिक स्पा सेंटर नियम-कायदों को ताख पर रख चल रहे हैं। स्पा सेंटरों की आड़ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अनैतिक व्यापार को लेकर रडार पर आए स्पा सेंटरों के संचालकों की कमाई की संपत्ति सील होगी। स्पा सेंटरों में गड़बड़ियां मिलने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।
शहर में दो दर्जन से अधिक स्पा सेंटर नियम-कायदों को ताख पर रख चल रहे हैं। स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें आम हैं। शिकायतों को देखते हुए पुलिस अब तक आठ स्पा पर छापेमारी कर चुकी है।
छह स्पा सेंटरों में तमाम अनियमितता मिल चुकी हैं। जबकि इनमें से दो स्पा में देह व्यापार चलता मिला। पुलिस कार्रवाई के संबंध में प्रशासन को रिपोर्ट भेज चुका है।
इसे देखते हुए प्रशासन ने स्पा सेंटरों में गड़बड़ियों को देखते हुए सत्यापन का भी फैसला लिया था। अब प्रशासन स्पा सेंटरों में गड़बड़ियां मिलने पर सील कर देगा।
इसके साथ ही स्पा संचालकों की संपत्ति भी सील होगी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी निरीक्षक ललिता पांडेय ने बताया कि स्पा संचालकों की अवैध धंधे से कमाई संपत्ति की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।अनैतिक कार्य में लगे स्पा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो स्पा सील किए जा चुके हैं। गड़बड़ी मिलने पर अन्य स्पा भी सील होंगे। अवैधानिक कमाई से जोड़ी गई स्पा संचालकों की संपत्ति भी सील की जाएगी।
