रामनगर: घर मे घुसकर मारपीट करने पर दंपत्ति पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। घर में घुसकर युवतियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम शंकरपुर आदर्शनगर निवासी नासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इरशाद और उसकी पत्नी अचानक घर मे घुस आए और बिना किसी बात के उसकी पुत्रियों के …

रामनगर, अमृत विचार। घर में घुसकर युवतियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम शंकरपुर आदर्शनगर निवासी नासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इरशाद और उसकी पत्नी अचानक घर मे घुस आए और बिना किसी बात के उसकी पुत्रियों के साथ घर में घुसकर बेवजह गाली गलौज करते हुए उसकी बेटियों के साथ अभद्र भाषा और मारपीट शुरू कर दी।

जब उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार