हल्द्वानी: घर-घर तक फैल चुके देह व्यापार के धंधेबाजों के तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। शहर में देह व्यापार का धंधा अपनी जड़ें गहरी जमा चुका है। आलम यह है कि देह व्यापार के धंधेबाजों के तार घर-घर तक फैल चुके हैं। स्पा, सलून, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, होटलों की आड़ में अनैतिक कारोबार संचालित हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार देह व्यापार का नेटवर्क इस कदर …

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। शहर में देह व्यापार का धंधा अपनी जड़ें गहरी जमा चुका है। आलम यह है कि देह व्यापार के धंधेबाजों के तार घर-घर तक फैल चुके हैं। स्पा, सलून, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, होटलों की आड़ में अनैतिक कारोबार संचालित हो रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार देह व्यापार का नेटवर्क इस कदर फैला है कि घरों से सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। पुलिस को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। हाल ही में पुलिस काठगोदाम और हल्द्वानी क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों में छापामार कर देह व्यापार का खुलासा कर चुकी है।

इससे पहले पुलिस ने कार से देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। घरों से भी अनैतिक व्यापार पकड़ा जा चुका है। पुलिस देह व्यापार के कारोबार पर सख्ती बरत रही है तो धंधेबाज अपनी ठिकाने भी बदल रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए अब घरों से भी अनैतिक व्यापार संचालित कर रहे हैं।

स्थानीय महिलाएं भी शामिल
हल्द्वानी। देह व्यापार के इस धंधे में बाहरी ही नहीं स्थानीय महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिलाएं बतौर कॉलगर्ल इस दलदल में उतरी हैं या फिर बिचौलिए की भूमिका निभाती हैं। देह व्यापार के खुलासे के दौरान स्थानीय महिलाएं भी पकड़ी जा चुकी हैं।

स्कूली बच्चे भी बिगड़ रहे
हल्द्वानी। देह व्यापार के इस धंधे से स्कूली बच्चे भी बिगड़ रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने स्पा पर छापा मारा था तो स्थानीय निवासी दो नाबालिग छात्र पकड़े थे। इससे साफ होता है कि नाबालिग और छात्र देह व्यापार के अनैतिक कारोबार के माहौल से बिगड़ रहे हैं।

देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्पा से लेकर सलून, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, होटल आदि रडार पर हैं। इनपुट मिले हैं कि पुलिस से बचने के लिए घरों से भी अनैतिक व्यापार चल रहा है। रोकथाम के लिए रणनीति बनाई जा रही है।
– ललिता पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट