पिथौरागढ़: गोरी नदी के उफान में बहा बीआरओ का जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। छुट्टियां पर घर आया एक बीआरओ का जवान गोरी नदी के तेज बहाव की चपेट में बह गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने यहां रेस्क्यू शुरू कर दिया है। नदी और उसे लगे सभी क्षेत्रों में जवान …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। छुट्टियां पर घर आया एक बीआरओ का जवान गोरी नदी के तेज बहाव की चपेट में बह गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने यहां रेस्क्यू शुरू कर दिया है। नदी और उसे लगे सभी क्षेत्रों में जवान की खोजबीन की जा रही है।

पिथौरागढ़ के मौरी, बंगापानी निवासी राजेंद्र सिंह (40) पुत्र दलीप सिंह इन दिनों बीआरओ में अरुणांचल प्रदेश में कार्यरत थे। कुछ दिनों पहले वह छुट्टियां लेकर अपने गांव मौरी आए हुए थे। सोमवार को वह अपने मकान निर्माण की सामग्री को देखने के लिए गोरी नदी के किनारे गए हुए थे। तभी अचानक गोरी नदी का जल स्तर बढ़ गया और वह नदी की चपेट में आए।

काफी देर बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली। स्थानीय ग्रामीण मदद को दौड़े और प्रशासन को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और गोरी नदी अपने पूरे उफान पर थी। सूचना मिलने पर जौलजीबी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हुई और वहां रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल दूसरे दिन भी नदी में बहे जवान का कोई पता नहीं चल पाया है। राजेंद्र के गोरी नदी में डूबने की खबर के बाद उसके परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद परिजन और गांव के लोग भी मौके पर मदद को पहुंचे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

संबंधित समाचार