हल्द्वानी: एसटीएच के एमएस का अल्मोड़ा हुआ तबादला
हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से छह डॉक्टरों का तबादला वहां किया गया है। तबादले किए गए डॉक्टरों में एसटीएच के नवनियुक्त एमएस भी शामिल हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल के नए एमएस डा. एसआर सक्सेना को अल्मोड़ा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से छह डॉक्टरों का तबादला वहां किया गया है। तबादले किए गए डॉक्टरों में एसटीएच के नवनियुक्त एमएस भी शामिल हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल के नए एमएस डा. एसआर सक्सेना को अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इनके अलावा यहां से असिस्टेंट प्रोफेसर डा. श्वेता, डा. आदित्या चौहान, डा. मालविक सवई, एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रवीण भारद्धाज, डा. मकरंद, डा. अशोक कुमार को अल्मोड़ा भेजा गया है।
इधर अब एसटीएच में अब नए एमएस की नियुक्ति भी करनी पड़ेगी। डा. सक्सेना को अभी कुछ समय पूर्व ही एसटीएच का एमएस बनाया गया था। प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने बताया कि जल्द ही नई व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी।
