हल्द्वानी: वन कर्मचारियों को बताए स्ट्रैस मैनेजमेंट के टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने काम के दवाब से जूझ रहे कर्मचारियों को स्ट्रैस मैनेजमेंट के लिए टिप्स दिए गए। मंगलवार को हल्द्वानी वन डिवीजन की नंधौर रेंज के अंतर्गत चोरगलिया स्थित नंधौर अभ्यारण्य स्वागत कक्ष में ह्यूमन बिहेवियर एंड स्ट्रैस मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ हल्द्वानी डीएफओ कुंदन कुमार ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने काम के दवाब से जूझ रहे कर्मचारियों को स्ट्रैस मैनेजमेंट के लिए टिप्स दिए गए। मंगलवार को हल्द्वानी वन डिवीजन की नंधौर रेंज के अंतर्गत चोरगलिया स्थित नंधौर अभ्यारण्य स्वागत कक्ष में ह्यूमन बिहेवियर एंड स्ट्रैस मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ हल्द्वानी डीएफओ कुंदन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग में स्टाफ की कमी से कर्मचारियों को निर्धारित घंटों से ज्यादा ड्यूटी करनी होती है इसलिए वे परिवार को समय कम दे पाते हैं। इस वजह से उन्हें स्ट्रैस होता है इसलिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह काम के दवाब के बावजूद कर्मचारियों को स्ट्रैस से निजात दिलाने में मदद करेगी। इसके बाद मानसिक विशेषज्ञ डॉ. सागर कश्यप व डॉ. तिथि बनर्जी ने कर्मचारियों को स्ट्रैस होने पर प्रबंधन के टिप्स दिए। साथ ही बताया कि स्ट्रैस लेने पर तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं। कार्यशाला में नंधौर, छकाता, डांडा, शारदा, जौलासाल वन रेंजों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीओ रामकृष्ण मौर्य, रेंजर मनीष कुमार, विवेक रंजन, डॉ. शालिनी जोशी अजय चौहान आदि मौजूद थे।

विलेज वॉलंटरी वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन  फोर्स को बांट किटें

नंधौर के जंगल से सटे जोगानाली, लाखनमंडी, खनवाल कटान, नयागांव कटान, मदनपुर आदि गांवों के विलेज वॉलंटरी वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन फोर्स से जुड़े  14 सदस्यों को विलेज  प्रोटेक्शन किट वितरित की गईं। साथ ही उन्हें वन्य जीव संरक्षण और मानव-वन्य जीव टकराव की रोकथाम के लिए भी अपील की गई।

नंधौर अभ्यारण्य के लिए कोटद्वार के सुरेंद्र के लोगो ने मारी बाजी 

हल्द्वानी वन डिवीजन ने नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य के ऑनलाइन लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में देशभर से 600 प्रतिभागियों ने लोगो बनाकर भेजा था। इनमें सुरेंद्र सिंह निवासी कोटद्वार का लोगो सर्वश्रेष्ठ चुना गया। डीएफओ कुंदन कुमार ने सुरेंद्र सिंह को 11 हजार रुपए का नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संबंधित समाचार