पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल की आहट, सीएम अमरिंदर ने की सोनिया से मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनजर संभावित मंत्रियों के नामों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। …

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनजर संभावित मंत्रियों के नामों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के संगठन में शीर्ष स्तर पर बदलाव के बाद अमरिंदर सिंह ने पहली बार सोनिया से मुलाकात की है। कांग्रेस की राज्य इकाई में कई हफ्तों तक बनी टकराव की स्थिति के बाद पिछले दिनों पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

संबंधित समाचार