हल्द्वानी: गौलापार में मिला 11 फिट लंबा अजगर, वन रेंज टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार खेतों में अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। नंधौर रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि प्रकाश चंद्र बेलवाल निवासी गौलापार ने सूचना दी कि उनके खेत में एक अजगर घुस गया है। इसकी  सूचना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार खेतों में अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

नंधौर रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि प्रकाश चंद्र बेलवाल निवासी गौलापार ने सूचना दी कि उनके खेत में एक अजगर घुस गया है। इसकी  सूचना पर नंधौर रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने खेत में बमुश्किल अजगर को ढूंढ कर रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि अजगर करीब 10-11 फिट लंबा था। टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर नंधौर के जंगलों में छोड़ दिया है। रेस्क्यू टीम में हरीश सिंह बरोलिया, प्रकाश राणा, यशपाल सिंह गौनिया आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार