दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना…बीते 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं, 37 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रह गई है। बीते 24 घंटे में 47 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है जिसके बाद संक्रमण …

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रह गई है। बीते 24 घंटे में 47 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14,11,280 पहुंच गई है।

शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 52 नए मामले मिले थे और एक संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि हुई थी और संक्रमण दर 0.08 फीसदी थी।

दिल्ली में सोमवार को 39 नए मामले आए थे और एक की मौत हुई थी जबकि पिछले साल अप्रैल के बाद पहली बार संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 500 से नीचे पहुंच गई थी। नए मरीज मिलने के बाद दिल्ली में कुल मामले 14,36,889 हो गए हैं और मृतक संख्या 25,068 पर स्थिर है। दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 494 है जो एक दिन पहले 504 थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता