रुद्रपुर: पिता ने लगाई डांट तो नाबालिग ने लगा ली फांसी
रुद्रपुर, अमृत विचार। पिता की डांट से झुब्ध नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे से बाहर नहीं निकलने पर मां ने किशोरी का फांसी पर लटका शव देखा। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से देवरनिया जिला बरेली निवासी ओम …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पिता की डांट से झुब्ध नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे से बाहर नहीं निकलने पर मां ने किशोरी का फांसी पर लटका शव देखा। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से देवरनिया जिला बरेली निवासी ओम प्रकाश अपने परिवार के साथ किराये के मकान में थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के शिवनगर में रहता है। वही परिवार का पालन पोषण करने के लिए वह शहर की एक सोसाइटी में सफाई का कार्य करता है। बुधवार को किसी बात को लेकर उसने अपनी 15 वर्षीय बेटी मनीषा को डांट दिया।
जिसके बाद सभी लोग सोने चले गये। सुबह ओमप्रकाश भी ड्यूटी पर चला। काफी देर तक जब मनीषा बाहर नहीं आई। तो उसकी मां ने बेटी के कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गये। किशोरी का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। शोरगुल होने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और शव को नीचे उतारा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल ने बताया कि प्रथम दृष्तया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएंगी।
