रानीखेत: अब पहाड़ में भी दौड़ने लगा टुक-टुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे टुक-टुक अब पहाड़ चढ़ने लगे हैं। अल्मोड़ा के बाद इनका संचालन अब नैनीताल में भी शुरू कर दिया है और इनके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को अचानक रानीखेत बाजार में भी टुक-टुक दिखा तो लोगों की निगाह बरबस की इस पर टिक गई। …

रानीखेत, अमृत विचार। शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे टुक-टुक अब पहाड़ चढ़ने लगे हैं। अल्मोड़ा के बाद इनका संचालन अब नैनीताल में भी शुरू कर दिया है और इनके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को अचानक रानीखेत बाजार में भी टुक-टुक दिखा तो लोगों की निगाह बरबस की इस पर टिक गई।

दरअसल, यह टुकटुक रानीखेत आर्मी छावनी का है, जो किसी काम से रानीखेत बाजार में आया था। रानीखेत बाजार में टुक-टुक का दिखना लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। तमाम लोगों ने इसके फोटो भी खींचे। दरअसल, बिना शोर और बैट्री से चलने वाला टुक-टुक पर्यावरण के लिहाज से बेहतर है। 4 सवारियों के साथ चलने वाले टुक-टुक को अब रानीखेत की सड़कों पर भी चलाने की मांग की जा रही है।

संबंधित समाचार