रामनगर: घर-घर जाकर बेटियों को लगाई नेमप्लेट
रामनगर, अमृत विचार। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना रामनगर की ओर से घर की पहचान बेटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए ग्राम जोगीपुरा क्षेत्र में बेटियों के घर जाकर नेमप्लेट लगाई। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र …
रामनगर, अमृत विचार। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना रामनगर की ओर से घर की पहचान बेटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए ग्राम जोगीपुरा क्षेत्र में बेटियों के घर जाकर नेमप्लेट लगाई। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
टोकियो ओलंपिक में भी बेटियों ने भारत का मान पूरी दुनिया के सामने बढ़ाया है। ऐसे में हमें बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में योजना के तहत
14-15 वर्ष तक की 60 बालिकाओं को नेम प्लेट वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधान नरगिस बेगम, पूर्व प्रधान घनश्याम शर्मा, मनमोहन बिष्ट, शकील अहमद, विभाग की सीडीपीओ शिल्पा जोशी, सुपरवाइज़र पूनम गोस्वामी, मीरा बोरा, गीता आर्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं।
