अल्मोड़ा: मामूली से विवाद में दबा दिया था गला, पुलिस की पकड़ में अभियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। बीते दिनों बेस तिराहे के पास मिले एक शव के मामले में जांच के बाद पुलिस ने एक ऑल्टो चालक को गिरफ्तार किया है। कार चालक ने मामूली विवाद में ग्रामीण की एक कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को बेस तिराहे के पास मिट्टी के ढेर के …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। बीते दिनों बेस तिराहे के पास मिले एक शव के मामले में जांच के बाद पुलिस ने एक ऑल्टो चालक को गिरफ्तार किया है। कार चालक ने मामूली विवाद में ग्रामीण की एक कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को बेस तिराहे के पास मिट्टी के ढेर के नीचे फेंक दिया।
उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को बेस तिराहे के पास पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त हर सिंह कनवाल पुत्र मोहन सिंह कनवाल निवासी ग्राम सैनार के रूप में की गई। इस मामले में मृतक के भाई लछम सिंह पुत्र मोहन सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने कोतवाल अरूण कुमार और एसओजी टीम के सदस्यों के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। विवेचना के दौरान पाया गया कि उक्त घटना को अंजाम देने में ऑल्टो कार संख्या यूके-01-टीए-2775 का प्रयोग किया गया। विवेचना और सर्विलांस के आधार मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने ऑल्टो कार चालक विनोद लटवाल (24) पुत्र पान सिंह लटवाल को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि चार अगस्त को मृतक हर सिंह द्वारा उसके साथ शराब के नशे में गाली गलौच की गई। जिस पर उसने होली एंजिल स्कूल के पास एक कपड़े से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को कार में डालकर उसे बेस तिराहे के पास मिट्टी के ढेर में फेंक दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक हर सिंह का मोबाइल, हत्या के प्रयुक्त कपड़ा और वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार को बरामद कर लिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पहले शराब पी फिर दबा दिया गला 
अल्मोड़ा : बीते चार अगस्त को सैनार निवासी हर सिंह और अभियुक्त विनोद लटवाल ने होली एंजिल स्कूल के पास के जंगल में बैठकर कहीं एक साथ बैठकर शराब पी और काफी देर में तक वहीं बैठे रहे। नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला गाली गलौच व मारपीट तक पहुंच गया। आवेश में विनोद ने एक कपड़ा लेकर हर सिंह का गला दबा दिया। और फिर हत्या के राज को छिपाने के लिए शव को अपनी ही कार से बेस तिराहे के पास मिट्टी केढेर में फेंक दिया ताकि किसी को कोई शक ना हो।
एसएसपी ने ढ़ाई हजार रुपये का दिया इनाम 
अल्मोड़ा : हत्या के मामले का खुलासा करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी पंकज भट्ट ने
पुलिस टीम के प्रोत्साहन के लिए उन्हें ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल अरूण कुमार, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, कांस्टेबल खुशाल राम, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, राजेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता