बाजपुर: नशीला पदार्थ खिलाकर पहले बनाए अवैध संबंध फिर क्लीपिंग बना करने लगा ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। फेसबुक पर हुई मित्रता के बाद मिलने गई युवती को नशीला पर्दाथ खिलाकर अवैध संबंध स्थापित करने व बाद में चोरी-छिपे बनाई गई अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का डर दिखा करीब डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली में मामला दर्ज …

बाजपुर, अमृत विचार। फेसबुक पर हुई मित्रता के बाद मिलने गई युवती को नशीला पर्दाथ खिलाकर अवैध संबंध स्थापित करने व बाद में चोरी-छिपे बनाई गई अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का डर दिखा करीब डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस चौकी बरहैनी के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में कहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नरनूल हरियाणा निवासी सुनील कुमार नामक युवक से उसकी फेसबुक पर मित्रता हो गई थी।

कुछ समय बाद आरोपित उससे मिलने के लिए कहने लगा जिसमें कई बार मना करने के उपरांत वह उससे मिलने को राजी हो गई और एक होटल में दोनों के बीच मुलाकात हुई। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे नाजायज संबंध बना लिए और उसकी वीडियो एवं फोटो भी बना लीं।

इसके बाद आरोपित आए दिन फोटो व वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का दिखाकर करीब डेढ वर्ष तक शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल करता रहा। उसने अारोपित से शादी करने को कहा ताे उसने 5 लाख रुपयों की डिमांड रख दी और उसकी बात नहीं मानने पर पुन: फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा तथा उसे मिलने के लिए बुलाने लगा।

उसके मना करने पर आरोपित द्वारा पीड़िता के रिश्तेदारों, दोस्तों को फेसबुक व व्हाट्सएप्प आदि के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो भेज रहा है जिसकी वजह से उसकी बहुत ज्यादा बदनामी हो रही है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 384 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश महिला एसआई रुचिका रानी को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार