गरमपानी: कैबिनेट मंत्री की विधानसभा में सड़के बदहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से तमाम गांवों को जोड़ने वाले काकड़ीघाट-द्वारसौ मोटर मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां और गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। ऐसे ही सुनियाकोट-मटीला मार्ग पर भी ग्रामीण जान जोखिम में डाल आवाजाही कर रहे हैं। सोमेश्वर विधानसभा से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के विधानसभा …

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से तमाम गांवों को जोड़ने वाले काकड़ीघाट-द्वारसौ मोटर मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां और गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। ऐसे ही सुनियाकोट-मटीला मार्ग पर भी ग्रामीण जान जोखिम में डाल आवाजाही कर रहे हैं। सोमेश्वर विधानसभा से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली दोनों सड़कें बदहाली पर आंसू बहा रही है।

काकड़ीघाट-द्वारसो मोटर मार्ग पर कांडा, खान, डूंगरा, अल्मियाकांडा, जाला, चनैल, चौना, गाडी़, शिवाली, कालनू, दियोली, डूंगरी, सिमौली, उरौली समेत तमाम गांवो के लोग आवाजाही करते हैं। सड़क के दोनों बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। कई स्थानों पर सड़क में ही घास जम चुकी है। जगह-जगह गड्ढो से पटी सड़क पर अकसर ही बाइक सवार रपट जाते हैं।

ये खतरा बारिश में दोगुना हो जाता है। बावजूद इसके संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है। ग्रामीणो का आरोप है की कई बार मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सुनियाकोट मटीला मार्ग पर भी कदम-कदम पर गड्ढे दुर्घटनाओं की ओर इशारा कर रहे हैं।

संबंधित समाचार