रुद्रपुर: बिजली चोरी के आरोप में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिजली चोरी के मामले में 6 लोगो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी की तहरीर पर किया गया है। विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत पर विद्युत विभाग की टीम ने रम्पुरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिजली चोरी के मामले में 6 लोगो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी की तहरीर पर किया गया है।

विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत पर विद्युत विभाग की टीम ने रम्पुरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया तो वहां कई लोग मेल विद्युत लाइन में कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए पाये गये। जिसके खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्यवाही करते हुए पुलिस में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने तहरीर अनुसार रामविहार कालोनी निवासी निशान सिंह, वार्ड नं0 6, रम्पुरा निवासी हरीश कुमार, मनोज कुमार, डाल चन्द्र, राकेश व संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार