रामनगर: भू कानून को लेकर सड़को पर उतरे लोग
रामनगर, अमृत विचार। प्रदेश में भू कानून लागू करने की मांग को लेकर रामनगर के नगर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों के द्वारा जुलूस निकाला गया।शनिवार को सभासद भुवन सिंह डंगवाल व देव सेना के नेतृत्व मे भू-कानून लागू करने को लेकर लखनपुर से रानीखेत रोड होता हुआ भवानीगंज चौक पर एक विशाल जुलुस निकाला गया।जिसमे …
रामनगर, अमृत विचार। प्रदेश में भू कानून लागू करने की मांग को लेकर रामनगर के नगर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों के द्वारा जुलूस निकाला गया।शनिवार को सभासद भुवन सिंह डंगवाल व देव सेना के नेतृत्व मे भू-कानून लागू करने को लेकर लखनपुर से रानीखेत रोड होता हुआ भवानीगंज चौक पर एक विशाल जुलुस निकाला गया।जिसमे कई संगठनों ने इस रैली को समर्थन दिया।
कुबेर सिंह गाड़ाकोटी व सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया कि शासन-प्रशासन से कई बार भूक़ानून के लिए जो लड़ाई लड़ी गयी जिसे दबाकर दमन कर दिया गया।भू कानून की मांग को लेकर लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से प्रदेश में शीघ्र भू कानून की मांग की।सभासद भुवन डंगवाल ने बताया कि वर्ष 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी द्वारा प्रदेश में भू कानून किया गया था।
जिसमें प्रदेश से बाहर के व्यक्ति केवल उत्तराखंड में 500 वर्ग मीटर जमीन ही खरीद सकते थे।वर्ष 2018 में भाजपा की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस कानून को बदल दिया गया जिसके बाद प्रदेश से बाहर का कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड में आकर कितनी भी जमीन खरीद सकता है, इस कानून के बाद से बाहरी प्रदेश से आने वाले लोग उत्तराखंड के किसानों की जमीन को ओने पौने दामों में खरीद कर ज्यादा दामों में बेचकर प्रदेश के किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा
आज प्रदेश के लोग भू कानून की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार शीघ्र ही हिमाचल सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भू कानून लागू करें। शीघ् ही मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन व विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने भी चेतावनी दी है। इस दौरान देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र देसवाल,प्रदेश महामंत्री ललित बिष्ट,जिलाध्यक्ष रविन्द्र मेहरा, सभासद कमला ढोंडियाल ,कमला डंगवाल, गीता उपाध्याय,बेबी चौनाल,भावना डंगवाल, सविता रावत, विमला,हँसी बिष्ट,इंदु बिष्ट,रविंद्र मेहरा जिलाध्यक्ष, भूपाल गिरी,बृजपाल रावत,जयदीप ढोंडियाल,दीपक उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
