हल्द्वानी: राज्य में 24 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू वर्तमान में लागू नियमों के तहत 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी कर दी है। कर्फ्यू में तमाम नियम पहले की तरह से लागू रहेंगे। सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने के नियम लागू रहेंगे। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू वर्तमान में लागू नियमों के तहत 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी कर दी है। कर्फ्यू में तमाम नियम पहले की तरह से लागू रहेंगे।
सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने के नियम लागू रहेंगे। प्रदेश में वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि आज सुबह छह बजे खत्म हो रही है।
सोमवार को जारी एसओपी में राज्य सरकार ने रात्रि में आवाजाही को लेकर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के फैसले के तहत कोविड कर्फ्यू को 24 अगस्त सुबह छह बजे तक जारी रहेगा।
