नैनीताल: देर रात तक बर्थ-डे पार्टी सेलिब्रेशन और अगले दिन मिला शव
नैनीताल, अमृत विचार। पंद्रह अगस्त के दिन चार दोस्त दिल्ली से घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे और दोस्त का जन्मदिन भी मनाया मगर जिसका जन्मदिन मनाया वही अगले दिन सुबह ऐसी हालत में मृत मिलेगा इस बात का किसी को कोई अंदाजा नहीं था। फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में डट चुकी है और …
नैनीताल, अमृत विचार। पंद्रह अगस्त के दिन चार दोस्त दिल्ली से घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे और दोस्त का जन्मदिन भी मनाया मगर जिसका जन्मदिन मनाया वही अगले दिन सुबह ऐसी हालत में मृत मिलेगा इस बात का किसी को कोई अंदाजा नहीं था। फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में डट चुकी है और जल्द घटना से पर्दा उठ सकता है।
अब इस पूरे घटनाक्रम में प्रकाश डालें तो मामला 14 अगस्त की शाम का है, दिल्ली से चार लोग यहां नैनीताल पहुंचे जिन्होंने दो कमरे मल्लीताल स्थित एक होटल में किराए पर लिए , इन दो कमरों में दो कपल अलग-अलग रूके थे पंद्रह अगस्त को इनमें से एक युवती का जन्मदिन था जिसका नाम दीक्षा मिश्रा बताया जा रहा है उसका देर रात बर्थ डे मनाया गया लेकिन आज सवेरे 16 अगस्त को होटल के कमरे से उसका नग्न शव बरामद हुआ और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस बात का खुलासा भी तब हुआ जब उसके बगल वाले कमरे में रह रहा कपल उसे जगाना पहुंचा। इधर यह कपल मैनेजर इरशाद को मामले की जानकारी देता है और उससे अपनी आईडी लेकर थाने का पता पूछकर वहां से तुरंत भाग जाता है।
पूरी जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि होटल के कमरा नंबर 307 में तीस वर्षीय दीक्षा मिश्रा नामक युवती अपने परिचित युवक के साथ रुकी थी जबकी दूसरा कपल कमरा नंबर 306 में रुका था।
आज सवेरे लगभग 11:30 बजे कमरा नंबर 306 में रुका जोड़ा थाने का पता पूछते हुए पहुंचा और कमरा संख्या 307 में पड़ी युवती के शव के बारे में बताया , कमरा संख्या 307 में रुका युवक वहां से अपनी आई20 कार संख्या डी.एल.सी.सी.एम.3071 लेकर फरार था।
बताया जा रहा है कि दोनों जोड़े 13 अगस्त को दिल्ली से कॉर्बेट पहुंचकर रात में रुके थे, इसके बाद सभी 14 अगस्त की शाम नैनीताल पहुंचे। 15 अगस्त को दीक्षा का होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बाद 16 की सुबह उसका शव मिला। पुलिस को दीक्षा का शव नग्नावस्था में मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एक टीम आरोपी की तलाश में रवाना हो चुकी है।
