सहारनपुर : घर के बाहर मिला खलासी का शव, पुलिस ने जताई यह बड़ी आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। रेलवे में तैनात खलासी की संदिग्ध हालत में मौत होने की खबर सामने आई है। खलासी के गले पर चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक का शव मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही घटना की जानकारी ली। खलासी के …

सहारनपुर। रेलवे में तैनात खलासी की संदिग्ध हालत में मौत होने की खबर सामने आई है। खलासी के गले पर चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक का शव मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही घटना की जानकारी ली। खलासी के घर में उसकी मौत से कोहराम मच गया। ये घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जीपीओ के रेलवे क्वार्टर की है। आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि खलासी (मोहन) हरियाणा के झझर के बहादुरगढ़ का निवासी था। मोहन का शव उसके घर के बाहर दूसरे गेट के पास पड़ा मिला। पुलिस ने खबर मिलते ही शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गला दबाकर हत्या करने आशंका जताई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो सच का बता लगाएंगे।

 

संबंधित समाचार