सिद्धार्थ मल्होत्रा की जगह इस एक्टर को ‘शेरशाह’ में देखना चाहते थे सलमान खान
मुंबई। कारगिल वॉर हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म ‘शेरशाह’ को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को सिद्धार्थ के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म माना जा रहा है। सिद्धार्थ ने फिल्म के बारे में बताया कि वो भी इस फिल्म से काफी कनेक्ट करते हैं। सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि …
मुंबई। कारगिल वॉर हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म ‘शेरशाह’ को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को सिद्धार्थ के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म माना जा रहा है। सिद्धार्थ ने फिल्म के बारे में बताया कि वो भी इस फिल्म से काफी कनेक्ट करते हैं। सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि वो इस फिल्म के साथ पांच सालों तक जुड़े रहे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज पर थी तब भाईजान यानि की सलमान खान ने भी इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई थी। शब्बीर बॉक्सवाला ने बाताया कि जब फिल्म की शुरुआत हुई थी तब सलमान खान इसे प्रोड्यूस करना चाहते थे और फिल्म में आयुष शर्मा को लीड एक्टर के तौर पर रखना चाहते थे। लेकिन बत्रा परिवार सिद्धार्थ को फिल्म में देखना चाहते थे। शेरशाह को बनने में भले ही ज्यादा समय लगा हो लेकिन उसके रिजल्ट से फैंस के साथ साथ निर्माता भी बहुत खुश हुए थे।
बत्रा फैमली फिल्म देखते ही इमोशनल हो गई थी। विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा ने बताया कि सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा के बारे में छोटी सी छोटी चीज जानने की कोशिश की। बत्रा फैमली सिद्धार्थ के काम और एक्टिंग से किफी खुश हुए। फिल्म को फैंस से प्यार के साथ साथ सराहना भी मिला।
