हल्द्वानी: पुलिस ने आम जनता पर्यटकों से की ये अपील…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, पुलिस ने आम जनता पर्यटकों से नदी नालों झरनों किनारे ना जाने की अपील की है इसके अलावा पुलिस की टीमें लगातार गश्त भी कर रही हैं। बावजूद इसके मौत से बेखौफ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बहते झरनों और नदी किनारे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, पुलिस ने आम जनता पर्यटकों से नदी नालों झरनों किनारे ना जाने की अपील की है इसके अलावा पुलिस की टीमें लगातार गश्त भी कर रही हैं। बावजूद इसके मौत से बेखौफ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बहते झरनों और नदी किनारे मस्ती करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

नैनीताल में ज्युलीकोट आमपडाव के पास एक झरने में पर्यटकों की मस्ती करने का वीडियो सामने आया है, नैनीताल पुलिस पिछले कई दिनों से आम जनता से यह अपील कर रही है कि बरसात के दिनों में अलर्ट होकर रहें ताकि ऐसी कोई घटना ना हो जिससे आम जनता को अपनी जान से हाथ धोना पड़े लेकिन नियम केवल नियम ही बनकर रह गए हैं।

लोगों के दिल में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है… पिछले दिनों हल्द्वानी में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे गौला नदी की तेज बहाव में आकर लोगों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ा है, एसएसपी के मुताबिक नैनीताल पुलिस ऑपरेशन मर्यादा भी चला रही है जिसके चलते कुछ लोगों के चालान भी किए गए हैं और पुलिस गश्त के दौरान कड़ी नजर ऐसे लोगों पर रख रही है जो नदी किनारे झरने किनारे मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

संबंधित समाचार