लखनऊ: ‘थप्पड़ गर्ल’ मामले में 18 दिन बाद पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कैब ड्राइवर को 21 थप्पड़ मैरने के बाद से प्रियदर्शिनी नारायन ‘थप्पड़ गर्ल’ से फेमस हो गई थी। निर्दोष को मारकर ‘थप्पड़ गर्ल’ की सभी ने आलोचना की थी। लड़की ने कैब ड्राइवर के साथ अभद्रता भी की थी। साथ ही साथ उसका मोबइल भी तोड़ दिया था। आपको बते दें पुलिस ने 18 …

लखनऊ। कैब ड्राइवर को 21 थप्पड़ मैरने के बाद से प्रियदर्शिनी नारायन ‘थप्पड़ गर्ल’ से फेमस हो गई थी। निर्दोष को मारकर ‘थप्पड़ गर्ल’ की सभी ने आलोचना की थी। लड़की ने कैब ड्राइवर के साथ अभद्रता भी की थी। साथ ही साथ उसका मोबइल भी तोड़ दिया था। आपको बते दें पुलिस ने 18 दिन के बाद आरोप पत्र दाखिल करने की कार्यवाही शुरु कर दी है। ये मामला 30 जुलाई बाराबिरवा चौराहे का है। प्रियदर्शिनी नारायन ने बीच चौराहे कैब ड्राइवर सआदत को 21 थप्पड़ मारे थे। सआदत ने मार का कारण भी पूछा लेकिन उस बेकसूर पर थप्पड़ की बारिश होती रही।

प्रियदर्शिनी के खिलाफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और तोडफ़ोड़ की धाराएं लगाई है। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल भी हुआ था। वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। आपको बता दें कि वीडियो को देख कर बहुत सारे लोग कैब ड्रइवर के सपोर्ट में अगए थे। सभी लोग लड़की के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग कर रहे थे। ट्विटर पर अरेस्ट लखनऊगर्ल ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया की पॉवर देखकर पुलिस भी दबाव में गई।

संबंधित समाचार