अल्मोड़ा: सल्ट में ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण में बवाल, नारेबाजी
हल्द्वानी, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट में ग्राम प्रधानों के आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अचानक एक छोटे से विवाद ने तूल पकड़ गया। विवाद नारेबाजी तक बढ़ गया और ग्राम प्रधान प्रशिक्षण कक्ष से उठकर बाहर आ गए। ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षकों पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बीते बुधवार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट में ग्राम प्रधानों के आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अचानक एक छोटे से विवाद ने तूल पकड़ गया। विवाद नारेबाजी तक बढ़ गया और ग्राम प्रधान प्रशिक्षण कक्ष से उठकर बाहर आ गए। ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षकों पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
बीते बुधवार को जिले के सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। लेकिन सल्ट विकास खंड में जैसे ही गेवाड संकल्प समिति के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण शुरू किया। तो सवाल जवाबों के बीच थोड़ी ही देर में ग्राम प्रधानों और प्रशिक्षकों में बहस शुरू हो गई।
थोड़ी ही देर में बहस इतनी बढ़ गई कि ग्राम प्रधान प्रशिक्षण कक्ष से बाहर आ गए और उन्होंने खंड विकास अधिकारी और प्रशिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक ब्लॉक परिसर में हंगामा होता रहा। लेकिन बाद में प्रधान प्रशिक्षण कक्ष में नहीं गए। गुरुवार को भी प्रशिक्षक प्रशिक्षक प्रशिक्षण भवन आए लेकिन प्रधानों ने प्रशिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रशिक्षण लेने से मना कर दिया। जिस कारण ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण का यह मामला खटाई में पड़ गया है। विरोध करने वाले प्रधानों में भगत सिंह, रवि खंतवाल, आंनद, किशोर, राम सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
