अल्मोड़ा: युवती की चाकू मार हत्या कर जहर गटकने वाले युवक की भी मौत
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोमेश्वर तहसील के चनौदा कस्बे में युवती की हत्या कर जहर गटकने वाले युवक की भी आखिरकार इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे कौसानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात सीएचसी बैजनाथ (बागेश्वर) रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व मृतका के भाई की …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोमेश्वर तहसील के चनौदा कस्बे में युवती की हत्या कर जहर गटकने वाले युवक की भी आखिरकार इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे कौसानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात सीएचसी बैजनाथ (बागेश्वर) रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
बीते गुरुवार को चनौदा कस्बे में गांधी आश्रम के समीप रहने वाले हरीश सिंह बोरा की 20 वर्षीय पुत्री की चाकू से गोद हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपित ढौनीगाढ़ (सोमेश्वर तहसील) निवासी यवुक दीपक सिंह भंडारी स्कूटी से कांटली रोड की ओर फरार हो गया था। इधर गंभीर हालत में खून से लथपथ अंजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इस घटना के कुछ देर बाद चनौदा से करीब आठ किमी दूर पच्चीसी कांटली रोड पर आरोपित युवक ने चायबागान के पास जहर खा लिया, आसपास के ग्रामीणों ने उसे गंभाीर हालत में कौसानी के अस्पताल पहंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नजदीकी सीएचसी बैजनाथ (बागेश्वर) रेफर किया गया लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में दोनों युवाओं के कथित प्रेम प्रसंग और फिर बड़ती नाराजगी को लेकर बात सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध को लेकर युवती को आपत्ति थी जिसके चलते युवक ने संयम खाे दिया और युवती को चाकू मार मौत के घाट उतार दिया और फिर बाद में खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। बहरहाल इस घटना के बाद से दोनों ही परिवारों में मातम पसरा है और चारों तरफ इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
