हल्द्वानी: आर्मी की कोचिंग कर रहे किशोर ने जहर खाकर दी जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। हैड़ाखान निवासी नारायण सिंह (18 वर्ष ) पुत्र महेंद्र सिंह गौलापार के खेड़ा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
हैड़ाखान निवासी नारायण सिंह (18 वर्ष ) पुत्र महेंद्र सिंह गौलापार के खेड़ा में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह यहां बद्रीपुरा में अपने तहेरे भाइयों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। वह पिछले दो दिनों से कोचिंग नहीं जा रहा था। शुक्रवार शाम नारायण का दोस्त हरीश उसका हालचाल जानने किराए के आवास पर पहुंचा तो वह बेसुध मिला।
उसके मुंह से झाग निकल रहा था। हरीश ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तस्वीर साफ होगी।
