रामपुर: फर्जीवाड़े में फंसा शिक्षक, दरोगा बनकर धमकाता था लोगों को
टांडा (रामपुर), अमृत विचार। फर्जीवाड़े में एक शिक्षक फंस गया है। दरोगा की वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखाता था। कागजों में हेरा फेरी करके अपनी पत्नी की जगह दूसरी महिला का आधार कार्ड और पुलिस का कार्ड भी उसके द्वारा बनाया गया। इस मामले का खुलासा होने पर शिक्षक की पत्नी ने एसपी से …
टांडा (रामपुर), अमृत विचार। फर्जीवाड़े में एक शिक्षक फंस गया है। दरोगा की वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखाता था। कागजों में हेरा फेरी करके अपनी पत्नी की जगह दूसरी महिला का आधार कार्ड और पुलिस का कार्ड भी उसके द्वारा बनाया गया। इस मामले का खुलासा होने पर शिक्षक की पत्नी ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामला टांडा थाना क्षेत्र के गांव टांडा बादली से जुड़ा है। सेंटाखेड़ा गांव निवासी अनुपमा भारती जो कि शिक्षक वीर सिंह की पत्नी है। उसका आरोप है कि उसका पति वीर सिंह ने आधार कार्ड पर किसी ओर महिला की फोटो लगा रखी है। जबकि जन्म तिथि में भी हेरा-फेरी की है। वीर सिंह टांडा थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर में प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैपुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनकर गांव के सीधे साधे लोगों पर रौब दिखाने के साथ ही धमकाता है।
इस बात का खुलासा होने पर शिक्षक की पत्नी ने अनुपम भारती ने 17 अगस्त को पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शिक्षक वीर सिंह पर आईपीसी की धारा 420,467,468,471,171 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि अध्यापक की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर की जांच में मामला सही पाया गया। कोतवाली टांडा में फर्जी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में पता चला कि वह वर्दी किसी परिचित की है। जिसे आरोपी ने पहन रखा है।
