अल्मोड़ा: दिव्यांगों का घर पर ही होगा वैक्सीनेशन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया है कि जिले में जो दिव्यांग कोविड वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं। उनके लिए पंद्रह अगस्त से विशेष वैक्सीनेशन अभियान जिले में शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांगों का टीकाकरण मोबाइन टीम घर घर जाकर कर रही है। डीएम ने बताया कि जिले …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया है कि जिले में जो दिव्यांग कोविड वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं। उनके लिए पंद्रह अगस्त से विशेष वैक्सीनेशन अभियान जिले में शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांगों का टीकाकरण मोबाइन टीम घर घर जाकर कर रही है। डीएम ने बताया कि जिले में तहसीलवार ऐसे 1301 दिव्यांगों को चयनित किया गया है।
जिनका टीकाकरण अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि सभी का सत्यापन राजस्व विभाग के उपनिरीक्षकों द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 431 दिव्यांगों को यह टीका लगा दिया है। जबकि शेष का टीकाकरण वर्तमान में चल रहा है। उन्होंने दिव्यांगों से अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगाने की बात कही है।
