रुद्रपुर: स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने चार मंजिला इमारत से कूदकर दी जान
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर की मॉडल कॉलोनी में एक युवती ने चार मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवती रुद्रपुर के एक होटल के स्पा सेंटर में काम करती थी। चार मंजिला इमारत से कूदकर युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं आसपास के लोगों में घटना को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर की मॉडल कॉलोनी में एक युवती ने चार मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक युवती रुद्रपुर के एक होटल के स्पा सेंटर में काम करती थी। चार मंजिला इमारत से कूदकर युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं आसपास के लोगों में घटना को लेकर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पुलिस बल के साथ पंहुचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतका की मौत आत्महत्या या हत्या इसके लिए पुलिस ने मृतका की दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से केथलमानवी सोनापति मणिपुर की रहने वाली किमिनिनिग सिंगसिथ उर्फ मैरी(26) रुद्रपुर के एक होटल के स्पा सेंटर में मिजोरम की रहनी वाली सिल्विया नाम की युवती के साथ काम करती थी।
काम के चलते युवती रुद्रपुर की इंद्रा कॉलोनी एक मकान में रहती थी। शनिवार शाम पांच बजे मैरी अपनी दोस्त सिल्विया के घर मॉडल कॉलोनी में पंहुची थी। इसी बीच मैरी घर के दूसरे कमरे में चली गयी और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। सिल्विया के कई बार दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नही खुला तो सिल्विया पहली मंजिल निवासरत मकान मालिक को बुलाने पंहुची। सिल्विया के नीचे पहुँचते ही मैरी ने कमरे की खिड़की से कूदकर जान दे दी।
वहीं पुलिस मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। इसके साथ ही मृतका की दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है युवतियों के कमरे से शराब की बोतल मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
