रुद्रपुर: पूर्वी पाकिस्तानी प्रमाणपत्रों में लिखने पर गांधी पार्क में क्रमिक अनशन पर बैठे युवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बंगाली समाज के जाति प्रमाणपत्रों में लिखे जाने वाला शब्द पूर्वी पाकिस्तानी (बंग्लादेशी) को हटाने संबंधी शासनादेश जारी किए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। युवाओं ने मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। पहले दिन सात युवा क्रमिक अनशन पर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बंगाली समाज के जाति प्रमाणपत्रों में लिखे जाने वाला शब्द पूर्वी पाकिस्तानी (बंग्लादेशी) को हटाने संबंधी शासनादेश जारी किए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। युवाओं ने मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। पहले दिन सात युवा क्रमिक अनशन पर बैठे।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि बंगाली समाज के जाति प्रमाणपत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द को हटाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर इसको हटाने का दावा किया है।

लेकिन सरकार ने अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं किया है। इसको लेकर समाज में भ्रांतियां फैली हुई हैं और युवाओं में काफी आक्रोश है। वहीं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने युवाओं के मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से शीघ्र ही इस संबंध में शासनादेश जारी करने की मांग की है।

सोमवार को पहले दिन अजय राय, सजय आईस, कौशल विश्वास, किशोर हाल्दार, पवित्र श्री, सुब्रत विश्वास, गोविन्द मजूमदार क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान ममता हाल्दार, श्यामल मण्डल, अमित वैद्य, विकास विश्वास, जीवन राय, उमा सरकार, मोनिका ढाली, सुजय विश्वास, सुमित बैरागी, नारायण हाल्दार, नवकुमार साना, परितोष गाईन, खगोपति विश्वास आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार