अब कैंची क्षेत्र में दिखने लगा है भालू, ग्रामीणों में दहशत
भवाली, अमृत विचार। कैंची क्षेत्र में फिर से भालू दिखने लगे हैं। भालू की दस्तक से लोगों में भय बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर भालू से निजात दिलाने की मांग की है। बेतालघाट ब्लॉक के हली, धारी, उल्गौर और आसपास के गांवों के बाद अब कैंची क्षेत्र में …
भवाली, अमृत विचार। कैंची क्षेत्र में फिर से भालू दिखने लगे हैं। भालू की दस्तक से लोगों में भय बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर भालू से निजात दिलाने की मांग की है।
बेतालघाट ब्लॉक के हली, धारी, उल्गौर और आसपास के गांवों के बाद अब कैंची क्षेत्र में भी भालू ने आतंक मचा रखा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। महिलाएं खेतों में नहीं जा पा रही हैं।
स्थानीय सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गोधन सिंह, पान सिंह बिष्ट, राम सिंह मेहरा, हरीश चंद्र आदि ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगा भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
