विधानसभाओं में पहुंचे भाजपा के विस्तारक, छह माह पार्टी के कामकाज पर रखेंगे नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत पार्टी संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए विधान सभाओं में पूर्णकालिक विस्तारकों की नियुक्ति की गई है। नैनीताल जिले की चार विधान सभाओं में विस्तारकों ने पहुंचकर काम भी शुरू कर दिया है। भाजपा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत पार्टी संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए विधान सभाओं में पूर्णकालिक विस्तारकों की नियुक्ति की गई है। नैनीताल जिले की चार विधान सभाओं में विस्तारकों ने पहुंचकर काम भी शुरू कर दिया है।

भाजपा की हर जिले में विस्तारक योजना के तहत विधान सभाओं में विस्तारक पहुंचना शुरू हो गए हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल, रामनगर में विस्तारक पहुंच चुके हैं। पूर्णकालिक विस्तारक छह महीने तक विधान सभाओं में रहेंगे और पार्टी से जुड़े कार्यों को देखेंगे। कामकाज में कमी और बेहतरी के लिए वह संगठन को राय भी देंगे। इसके अलावा संगठन को फीडबैक भी देंगे।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत का कहना है कि विस्तारक विधान सभाओं में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। इसके लिए बूथ और मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई है। विस्तारक बूथ सत्यापन अभियान की निगरानी भी करेंगे।

हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल, रामनगर विधानसभा में पूर्णकालिक विस्तारक पहुंच चुके हैं। विस्तारक संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।-प्रदीप बिष्ट, नैनीताल जिलाध्यक्ष

 

संबंधित समाचार