देहरादून: राज्य में दिसंबर तक होगा शत-प्रतिशत टीकाकरण
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार से प्रदेश में “कोविड-19 वृहद टीकाकरण अभियान” शुरू कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने इसकी शुरुआत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर, देहरादून से की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार से प्रदेश में “कोविड-19 वृहद टीकाकरण अभियान” शुरू कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने इसकी शुरुआत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर, देहरादून से की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य दिसंबर तक राज्य में शत-प्रतिशत टीकाकरण है। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में पूर्ण वैक्सीनेशन किया जा चुका है। हमारा भाव सुरक्षित उत्तराखंड-स्वस्थ उत्तराखंड का है। प्रदेश में 207 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जा रही हैं। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी मुफ्त में अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकेगा।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दुनिया में कोविड टीकाकरण सबसे ज्यादा भारत में हुआ है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित में अनेक योजनाएं लाई गई हैं। जिस गति और तन्मयता से उत्तराखंड में काम हो रहा है, उससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का भी काम हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभियान की शुरुआत में देहरादून में सोमवार को एक दिन में करीब 1 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया।
