बाजपुर: युवक पर हमला, तमंचे के बट से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। रंजिशन रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीजीआईसी कॉलोनी निवासी प्रवेश गिरी पुत्र जागन गिरी ने तहरीर में कहा है …

बाजपुर, अमृत विचार। रंजिशन रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीजीआईसी कॉलोनी निवासी प्रवेश गिरी पुत्र जागन गिरी ने तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम दियोहरी निवासी आराज पुत्र गुरनाम सिंह व जोआद पुत्र नामालूम ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर 20 जुलाई को दोपहर बाद करीब एक बजे उसके पुत्र प्रियांशु गिरी को ग्राम मुड़िया कलां में मस्जिद के पास घेर लिया। उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला बोल दिया।

तमंचे की बट से आराज सिंह ने प्रियांशु की गर्दन पर वार कर दिया तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। इसी बीच इरफान व अन्य लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर में आरोपियों से भविष्य में जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद दोनों युवकों के साथ ही पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार