हल्द्वानी: इस बार कॉलेज की तरफ से आएगा छात्रों को ट्रांजेक्शन अलर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद अगर ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो इसकी सूचना छात्र को दी जाएगी। इससे वह दोबारा फीस जमा करा सके। अब तक अगर ऑनलाइन फीस जमा करते वक्त ट्रांजेक्शन फेल हो जाता था तो इसकी सूचना छात्र को नहीं मिल पाती थी। अब ऐसे छात्रों की सूची …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद अगर ट्रांजेक्शन फेल हो जाए तो इसकी सूचना छात्र को दी जाएगी। इससे वह दोबारा फीस जमा करा सके। अब तक अगर ऑनलाइन फीस जमा करते वक्त ट्रांजेक्शन फेल हो जाता था तो इसकी सूचना छात्र को नहीं मिल पाती थी। अब ऐसे छात्रों की सूची एमबीपीजी कॉलेज की वेबसाइट पर डाली जाएगी। इसके अलावा छात्रों को मैसेज अलर्ट भी भेजे जाएंगे।
उल्लेखनीय है विगत वर्ष कई छात्रों का ट्रांजेक्शन फेल हो गया था, लेकिन इसकी कोई सूचना छात्र को नहीं मिल पाई। इससे एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी।
प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि कॉलेज के एमआईएस को अपडेट किया जा रहा है। सर्विस प्रोवाइडर को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया कि अधिकांश छात्र साइबर कैफे से फार्म भरने के साथ फीस जमा कराते हैं।
इस बार कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित होने के बाद फीस जमा करने का विकल्प खुलेगा। कहा कि कोशिश है कि रोजाना फीस की लिस्ट निकाली जाए। उसे देखने के बाद जिन्होंने फीस जमा नहीं की है, उनको मैसेज भेजा जाएगा। साथ ही फीस जमा करते समय अगर ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है तो ऐसे छात्रों की लिस्ट अलग से जारी की जाएगी, ताकि वे छात्र समय से फीस जमा करा सकें।
