हल्द्वानी: हाई कोर्ट के अधिवक्ता पर फायरिंग करने का आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। हाई कोर्ट के एक अधिवक्ता पर संबंधी ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि चौकी में सुलह-समझौते के बाद अधिवक्ता ने यह वारदात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हीरानगर चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उनके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हाई कोर्ट के एक अधिवक्ता पर संबंधी ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि चौकी में सुलह-समझौते के बाद अधिवक्ता ने यह वारदात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हीरानगर चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उनके रिश्ते के साढू अधिवक्ता ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
अधिवक्ता ने साढू के भाई पर पत्नी को अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप लगाया। इसके बाद मामला चौकी पहुंच गया। चौकी प्रभारी राजवीर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
आरोप है कि इसके बाद अधिवक्ता रात 12 बजे घर के बाहर आए और दो रांउड फायर किए। पुलिस से इसकी शिकायत की गई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
