बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। यहां से 300 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में समुद्र के भीतर मंगलवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से 296 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी में …

चेन्नई। यहां से 300 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में समुद्र के भीतर मंगलवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से 296 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था ।

भूकंप का केंद्र चेन्नई से 320 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था। निवासियों ने बताया कि भूकंप के कारण हुए जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किये गए। अड्यार और तिरुवन्मियूर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने झटके मसहूस किये। कुछ लोगों ने ट्विटर पर कहा कि उनके घर के फर्नीचर भी हिल रहे थे।

संबंधित समाचार