हल्द्वानी: 1 सितंबर से खुल जाएंगे 6 से 8वीं तक सभी स्कूल
हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी स्कूलों ने 1 सितंबर से 6 से 8वीं तक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। बहरहाल प्राइमरी कक्षाओं को लेकर सरकार ने अभी तक कोई भी निर्देश जारी नहीं किए हैं। बता दें कि अंदेशा लगाया जा रहा था कि जल्द ही राज्य सरकार कक्षा 5वीं तक भी स्कूल खोलने के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी स्कूलों ने 1 सितंबर से 6 से 8वीं तक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। बहरहाल प्राइमरी कक्षाओं को लेकर सरकार ने अभी तक कोई भी निर्देश जारी नहीं किए हैं।
बता दें कि अंदेशा लगाया जा रहा था कि जल्द ही राज्य सरकार कक्षा 5वीं तक भी स्कूल खोलने के निर्देश दे सकती है। सरकार की ओर से कोई भी आदेश जारी नहीं होने की वजह से निजी स्कूल प्रबंधन भी इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा पा रहा है। जानकारी के अनुसार निजी स्कूलों ने 1 सितंबर से कक्षा 6 से 8वीं तक स्कूल खोलने का निणर्य लिया है।
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई भी पूरी तरह से बंद की जा रही है। इसलिए अब उत्तराखंड में भी स्कूल खोलने का वक्त आ गया है। क्योंकि, ऑनलाइन से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। स्कूल बाकी जगहों से ज्यादा सुरक्षित हैं।
कोरोना केसों में कमी के बाद उत्तराखंड सरकार ने 9वीं से ऊपर के स्कूल दो अगस्त से खोल दिए थे। स्कूल खोलने को लेकर सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन भी जारी की गई थी, लेकिन अब उन्होंने कक्षा 6 से 8वीं स्कूल खोलने का फैसला लिया है।
