रामनगर: बूथ मजबूत तो भाजपा मजबूत का मूल मंत्र लेकर चलें कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बूथ मजबूत तो भाजपा मजबूत यह मूलमंत्र सभी को चुनावी मुहिम के दौरान रखना होगा, तभी हम सब लोग जीत की ओर अग्रसर होंगे। यह बात हल्द्वानी से भाजपा नगर मंडल प्रभारी भारत नेगी एवं बूथ सत्यापन समिति के सह प्रभारी प्रताप बोरा ने कार्यकर्ताओं से कही। लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा …

रामनगर, अमृत विचार। बूथ मजबूत तो भाजपा मजबूत यह मूलमंत्र सभी को चुनावी मुहिम के दौरान रखना होगा, तभी हम सब लोग जीत की ओर अग्रसर होंगे। यह बात हल्द्वानी से भाजपा नगर मंडल प्रभारी भारत नेगी एवं बूथ सत्यापन समिति के सह प्रभारी प्रताप बोरा ने कार्यकर्ताओं से कही।

लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन और गठन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओ को भरत सिंह नेगी और प्रताप बोरा ने बूथ समितियों का सत्यापन एवं गठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चुनावी समर में तभी जीत हासिल की जा सकती है जब हम बूथ स्तर से मजबूत हों। बैठक में कार्यकर्ताओ ने बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख की मजबूती के संकल्प लिया।इस दौरान नगर विस्तारक धीरज मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीमा मठपाल, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, मनोज रावत, राम भरोसे, लाल दीप्ति, रावत अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, रुचि गिरी सत्य प्रकाश शर्मा, जेसी लोहनी, मठपाल, अंजना सुन्द्रियाल, मोहम्मद आदिल, भूपेंद्र खाती, दीपक शर्मा मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार