देहरादून: विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे विधायक, सीएम ने मनाया
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा शुरू कराने और धारचूला में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या दूर कराने की मांग को लेकर धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत मंगलवार को विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए। मुख्यमंत्री दोनों विधायकों को मनाते हुए अपने कक्ष में वार्ता के लिए ले गए। विधायक हरीश धामी …
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा शुरू कराने और धारचूला में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या दूर कराने की मांग को लेकर धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत मंगलवार को विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए। मुख्यमंत्री दोनों विधायकों को मनाते हुए अपने कक्ष में वार्ता के लिए ले गए।
विधायक हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या हल करने के लिए मोबाइल टावर लगाने का अनुरोध किया, सड़कों के संबंध में भी बात की। विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण में कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को पुनः शुरू किया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोबाइल कनेक्टिविटी, सड़क जैसी विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु मौजूद रहे।
